MATRIX

अभी की यूथ की सबसे बड़ी चुनौती क्या है आपको पता है, नही ना । कि वो अपने सपनो को पूरा करने के लिए काम नही करते, वो तो सिर्फ अपने पैरेंट्स के कहने पर जिंदगी गुजार रहे होते हैं। बल्कि उनको अपने सपनों को पूरा करने के लिए काम करना चाहिए। वो आपके सपने है, देखते ही आपके मुट्ठी में नही आयेगी, तोड़ा समय देना होगा, उसपे काम करना होगा। तब जाके ड्रीम अचीव कर पाओगे। मैं हर बार कहता हूं, कि सिर्फ जॉब करने से घर नही चलेगा। आपको ऐसेट्स बनाने होगे। जॉब आज है, कल किसी और का होगा। इसकी क्या गारंटी है कि वो जॉब सिर्फ आप की है, कल कम्पनी को तुमसे कोई बेहतर मिल जायेगा। इसलिए आप को हमेशा स्किल डेवलपमेंट पर फॉक्स करना चाहिए। हर दिन एक बेहतर स्किल सिखे। मैंने लोगो को देखा है कि 70 —80 हजार की नौकरी मिल गई। तो वो खुश हो जाते है, पार्टी देते है। अरे भाई समझिए वो कुछ दिनों कि बात है वो नौकरी कोई और ले जायेगा। हमेशा नए इनकॉम सोर्स खोजिए। आपको सिर्फ मंथली 70 हजार में नही रुकना है, आप रास्ते पता कीजिए, कि 70 हजार को 70 लाख कैसे बनाऊं। मैं ना एंड्रयू टेट को सुनता हूं, उसकी सिर्फ एक बात अच्छी लगती है कि वो हमेशा कैलकुलेट करके बिजनेस की बात ही करता है। हमेशा पैसा के बारे में ही बात करता है। कोई उसको सुनता होगा तो उन्हें पता होगा कि वो कहता है कि कुछ लोग ही इस दुनिया को चला रहे है। मैट्रिक्स की बात करता है। मैं उसकी इस बात से सहमत हूं। क्युकी उसको पता है अमीर लोग ही इस दुनिया को चला रहे है । उन्हें पता है लोगों को सिर्फ उतना ही पैसा चाहिए जितनी उनको जरूरत है। अपने जरूरत को बड़ा करो भाई। कोई कहे कि आपको कौनसी कार चाहिए, सोचिए मत सीधा बोल दो मुझे सिर्फ बीएमडब्ल्यू , ऑडी, फरारी चाहिए। और अब आप बोल दिए तो उस पर काम करिए। किसी भी हाल में जो बोले है उसको लेना है। पता है अपने आप को समय दिया करे, उस वक्त सिर्फ अपने बारे में सोचिए। आप को लाइफ में क्या करना है, आप अपने आप को पांच साल बाद कहा देखना चाहते है। एक बीएमडब्ल्यू कार से उतरते हुए या फिर वही मारुति सुजुकी से उतरते हुए। आपको तय करना होगा कि आपको क्या चाहिए। क्योंकि हर किसी को लाइफ आराम से बिताना है। तो आपको अपने स्किल डेवलपमेंट पर फॉक्स करना होगा। आप किसी के नही आपके नीचे हर कोई काम करे ऐसा आपको बनना है।

Comments

Popular posts from this blog

कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है।

अपने पैशन को पहचाने।